फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा नो मैंस लैंड और बेलबंद्धगोठ में गरजी जेसीबी

Wed, 07 Aug 2024 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के ​लिए बनबसा बेलबंद्धगोठ में गरजी जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मंगलवार को यहां नो मैंस लैंड समेत यूपी सिंचाई विभाग के अधिकार वाली भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। जेसीबी से अतिक्रमण ढहाया गया। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मियों के अलावा चंपावत प्रशासन, पुलिस, खुफिया तंत्र मौजूद रहा।
विज्ञापन

बनबसा में एसएसबी के निकट नो मैंस लैंड पर की दो दुकानों के अलावा शारदा बैराज के निकट बेलबंद्धगोठ में पांच आवासीय झाले और तीन गोशाला ध्वस्त किए गए। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि यूपी सिंचाई विभाग ने कई बार सरकारी भूमि पर किए अतिक्रमण हटाने में मदद देने के लिए पत्र लिखा था। मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दी गई समयावधि समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेड वर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व में दिए नोटिस के बाद सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन

1031 अतिक्रमणकारियों को दिए गए हैं नोटिस
बनबसा (चंपावत)। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेड वर्क्स के अधिकार वाली जमीन पर काबिज 1031 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए हैं। इसमें बेलबंद्धगोठ, बैराज के निकट तालाब क्षेत्र, पंपापुर, शारदा नहर के दोनों ओर की भूमि के अलावा बनबसा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित झोपड़पट्टी शामिल है। झोपड़पट्टी में करीब साढ़े पांच सौ अतिक्रमणकारियों का मामला नैनीताल उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें