फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा की जानकी चंद को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

विज्ञापन
चंपावत में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त जानकी चंद को सम्मानित करते डीएम एसएन पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। जिले में बनबसा की जानकी चंद को तीलू रौतेली और हेमा बोरा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के समक्ष डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जानकी चंद एवं हेमा बोरा को पुरस्कृत किया। बनबसा निवासी जानकी चंद को उनके सामाजिक कार्यों के लिए 21,000 रुपये तीलू रौतेली पुरस्कार प्रमाण पत्र के साथ दिया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा बोरा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 10,000 रुपये का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ पुष्पा चौधरी, सुपरवाइजर किरन लता जोशी, सुपरवाइजर कमला मर्तोलिया, महिला कल्याण अधिकारी ऊषा जोशी, नेहा गौड़ चंद, चंदन बोहरा, दीपक सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा बोहरा को मिला सम्मान
चंपावत। ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमा बोहरा को उत्कृष्ट कार्योें के लिए जिले के सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता का पुरस्कार दिया गया। उन्हें कोरोना के दौर में शानदार काम करने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस ब्रजवाल ने बताया कि कनलगांव की हेमा बोहरा को पांच हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें