मां पूर्णागिरि धाम में आग से स्वाह हुआ धर्मशाला का सामान।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में एक धर्मशाला में अचानक आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट होना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाईमुंडन क्षेत्र से ऊपर सिद्ध मोड़ में स्थित पुजारी अनिल पांडेय की धर्मशाला में बृहस्पतिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। इससे पहले की समूची धर्मशाला जलकर आग की चपेट में आ जाती। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। धर्मशाला स्वामी के मुताबिक आग से धर्मशाला में रखे बिस्तर, फर्नीचर और पूजा का सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्नि कांड में करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। धर्मशाला स्वामी का मानना है कि आग विद्युत तारों में शॉटसर्किट होने से लगी है। (संवाद)