लोहाघाट उप जिला अस्पताल परिसर में बनकर तैयार जन औषधी केंद्र।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र के लिए नया भवन बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही जन औषधि केंद्र नव निर्मित भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। बीते तीन सालों से ये केंद्र उप जिला अस्पताल परिसर में संचालित हो रहा है।
केंद्र के संचालन के लिए अस्पताल परिसर में ही बीएडीपी से मिले पांच लाख रुपये लागत से जन औषधि केंद्र भवन बनाया गया है। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए भवन तैयार हो गया है। केंद्र के संचालन को जन औषधि केंद्र नए भवन में शिफ्ट करने को निर्देशित किया है। डॉ. जुनैद ने बताया कि जिस कक्ष में वर्तमान में जन औषधि केंद्र संचालित हो रहा है, वहां पूर्व में इमरजेंसी वार्ड था। जन औषधि केंद्र अपने भवन में शिफ्ट होने के बाद उस कक्ष को पुन: इमरजेंसी वार्ड बनाया जाएगा।