फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्क फॉर मास्क- अभियान चला किया जागरूक

विज्ञापन
चंपावत के ओलखढुंगा में मास्क को लोगों को प्रेरित करते पीएलवी प्रकाश जोशी शूल। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। कोरोना संक्रमण से बचाव को जागरूकता अभियान चलाया गया। क्वैराला घाटी के ओखलढुंगा गांव में पैरा लीगल वालंटियर प्रकाश जोशी शूल ने -आस्क फॉर मास्क- अभियान चलाते हुए लोगों को मास्क पहनने को प्रेरित किया। कहा कि सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन और मास्क पहनने से कोरोना के प्रहार से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

इधर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में कोरोना महामारी से बचाव को स्वच्छता अभियान चला लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य नवीन चंद्र मिश्र और राज्यपाल पुरस्कार विजेता शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी के दिशा-निर्देशन में ग्रामीणों और शिक्षकों ने परिसर में झाड़ी कटान, कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया। स्वच्छता अभियान में शिक्षा मित्र मंजूषा आर्य, एसएमसी अध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष तुलसी भट्ट, हीरानाथ, महेश चंद्र, पानदेव भट्ट, देवकी नंदन, नवीन राम, प्रकाश चंद्र, भोजन माता भागीरथी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें