फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांला, अमोड़ी, चल्थी और अमरूबैंड में लगा जाम

Sat, 08 Dec 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
बारहमासी सड़क में अमरूबैंड के पास सीधे खाई में फेंका जा रहा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान जगह-जगह जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को स्वांला, अमोड़ी, चल्थी और अमरूबैंड में जाम लगने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


 शनिवार को स्वांला और अमोड़ी में आए मलबे से आधे घंटे से अधिक समय तक जामलगा रहा। किसी तरह पौकलेंड और जेसीबी से मलबे को हटाकर जाम को खोला। यात्रियों ने जाम खुलने के बाद थोड़ा राहत की सांस ली ही थी कि चल्थी और धौन के पास फिर सड़क पर जाम लगने के कारण वाहन आधे घंटे तक फंसे रहे। किसी तरह जाम खुला तो फिर अमरूबैंड के पास मलबा आने के कारण आधे घंटे तक वाहन और फंसे रहे।

इससे फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सड़क कटिंग की मिट्टी डंपिग जोन में न डालकर सीधे सड़क किनारे फेंकी जा रही हैं। अमरूबैंड के पास पौकलेंड के माध्यम से मलबा सीधे खाई में फेंका जा रहा था।
विज्ञापन



बारहमासी सड़क निर्माण में लगी कार्यदायी कंपनियों को किसी भी हालात में एक समय में आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्थानों में  कार्यदायी कंपनियों की ओर से इन निर्देशों का पालन किया जा रहा है।  
विज्ञापन

एलडी मथेला, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोहाघाट।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें