फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर बनबसा के व्यापारियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
बनबसा में भारत नेपाल सीमा के निकट लगा जाम। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत। बकाया वसूली के लिए नेपाल जा रहे बनबसा के व्यापारियों को नेपाल नेपाल आर्म्ड फोर्स (एपीएफ) ने रोक दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने मंगलवार सुबह कुछ समय के लिए भारत-नेपाल सीमा पर जाम लगा दिया। बाद में प्रशासन के समझाने पर वे मान गए। भारतीय प्रशासन ने नेपाल प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला।
विज्ञापन

भारत-नेपाल प्रशासन के बीच हुए समझौते में प्रतिदिन बनबसा के छह-सात व्यापारी वसूली के लिए नेपाल आते-जाते हैं। बनबसा के कारोबारियों का नेपाल के व्यवसायियों के पास काफी पैसा है। लॉकडाउन के कारण बनबसा के व्यापारी अपनी रकम नहीं वसूल पाए। उन्हें अपने आढ़तियों और थोक विक्रेताओं को रकम चुकाने में परेशानी हो रही है। सोमवार को बनबसा के व्यापारी वसूली को नेपाल जाने लगे तो एपीएफ ने व्यापारियों को रोक दिया। शाम चार बजे मिली अनुमति में हुई देरी से व्यवसायियों का पारा चढ़ गया। मंगलवार को व्यापारियों ने भारत-नेपाल सीमा (सात नंबर पिलर) पर पहुंच नेपाल से आने वाले पेंशनरों को रोक दिया। उनका कहना था कि नेपाल में जाने से पूर्व बनबसा के व्यापारियों की कोरोना जांच की जा रही है। वे नेपाल से आने वाले लोगों, पेंशनरों की भी कोविड 19 जांच की मांग करने लगे। सूचना पर शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट मौके पर पहुंच व्यापारियों को समझाने लगे। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के समझाने पर व्यापारी मान गए। एसडीएम ने बताया कि दोनों देशों के प्रशासन की सहमति पर बनबसा के व्यापारियों को वसूली के लिए नेपाल जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें