फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जै भारत जै हिमाल, त्वे सिर झुकौला हम...

Fri, 04 Aug 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
चामी में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव में वंदना प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन

चामी चौमेल में चार दिनी आषाढ़ी महोत्सव शुरू हो गया है। विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा आंचलिक परिधान में चामी गांव से महोत्सव स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह से ही गांव के भगवती मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। 

शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। बाराकोट के ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, भाजयुमो के जिला महामंत्री श्याम ढेक, दीपक फर्त्याल, कुलदीप बिष्ट का कहना था कि युवाओं के विशेष प्रयास से महोत्सव हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता और भूपाल सिंह के संचालन आयोजित उद्घाटन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुर सागर कला केंद्र के दलनायक जीवन बेडियाल के नेतृत्व में आए कलाकारों ने दैना होया मेरा गोलू देवा हो वंदना से कार्यक्रमों की शुरूआत की। पप्पू, जगदीश, नीरज, अशोक, गीता, निकिता, कमला आदि ने जै भारत जै हिमाल, त्वे सिर झुकौला हम..., झोड़ा रौ की लछिमा..., ओ नान लगा ठूल लगा जाग जाग डाल बोट लगा..., लाली हो होंसिया बाना, पधानी लाली तीले धारो बौला.. आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूबवाही लूटी। इस मौके पर रमेश सिंह, विजय सिंह, पुष्कर सिंह, शोबन सिंह, शिवदत्त जोशी, नाथ सिंह, देव सिंह, भूपाल सिंह, महेश पाठक, नीरज सिंह, पूरन सिंह कुंदन सिंह आदि ने सभी का स्वागत किया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें