फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोडवेज बस है यार, चल धक्का मार

Sun, 10 Nov 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज की बसें यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। बसों को आगे बढ़ाने के लिए धक्के भी लगाने पड़ रहे हैं। शनिवार रात अमोड़ी क्षेत्र में पिथौरागढ़ रोडवेज की बस खराब हो गई। इसके बाद यात्रियों को बस को धक्का देना पड़ा। तब जाकर बस आगे बड़ी।
विज्ञापन

रोडवेज की बसें मानक पार करने के बाद भी सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं। उम्र पार कर चुकी बसों में यात्री सफर जान जोखिम में डालकर करते हैं। न जाने कौन सी बस कहां खराब हो जाए। शनिवार को पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली रोडवेज बस टनकपुर पहुंचने से पहले की धोखा दे गई।
अचानक बंद हुई बस को चालक आगे नहीं बढ़ा सका। इसके बाद सभी यात्रियों ने उतरकर बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का प्रयास किया। बस में 15 से अधिक यात्री थे। अक्सर यात्रियों को चलती रोडवेज की बसें दगा दे जाती हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व भी अमोड़ी के पास रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसमें सवार 22 यात्रियों की जान पर बना आई थी। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।


पिथौरागढ़-बंगापानी-मदकोट रूट पर बस सेवा पांच महीने से बंद

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-बंगपानी-मदकोट रूट पर बस सेवा पांच महीने से बंद है। लोग टैक्सियों में अधिक किराया देकर लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। विभिन्न संगठनों ने परिवहन विभाग से शीघ्र बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
मुनस्यारी से दिल्ली के लिए संचालित एकमात्र बस सेवा का लाभ मुनस्यारी, मदकोट तहसील क्षेत्र के लोगों को मिलता था। बरसात में थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग खराब होने से बस का संचालन बंद रखा गया। पांच महीने बाद भी अभी तक बस का संचालन नहीं होने से दिल्ली के लिए आवागमन करने वाले लोगों को टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। इसमें समय और धन दोनों की बरबादी होती है।
इधर दिल्ली-धारचूला रोडवेज बस सेवा भी अब तीसरे दिन संचालित हो रही है। धारचूला-ओगला-डीडीहाट-थल से होते हुए संचालित बस सेवा के अनियमित होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुनस्यारी, धारचूला, तेजम, थल, डीडीहाट और ओगला के लोगों सहित विभिन्न संगठनों ने बस सेवा नियमित करने की मांग की है। संवाद
बंगापानी-मदकोट के लोग भी टैक्सी में सफर करने को मजबूर
पिथौरागढ़। बस सेवा बंद होने से मदकोट, बंगापानी, बरम क्षेत्र के लोग भी स्थानीय स्टेशनों के साथ ही दिल्ली, देहरादून जाने के लिए भी टैक्सी पर निर्भर हो गए हैं। बस का संचालन नहीं होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें