फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आईटीआई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी मांगों के तहत प्रदर्शन करते टनकपुर आईटीआई कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगों के तहत संस्थान परिसर में प्रदर्शन किया। वे पदोन्नति समेत अपनी छह सूत्री मांगों के तहत पहले से ही काला फीता बांध विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आईटीआई कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में संस्थान परिसर में जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने आईटीआई कर्मचारी कार्यदेशकों के 55 पदों पर पदोन्नतियां करने, चरित्र प्रविष्टि (सीआर) के नए प्रारूप को निरस्त कर उत्तराखंड कार्मिक विभाग के शासनादेशों के अनुरूप पूर्ववत व्यवस्था लागू करने, मृतक आश्रितों के प्रकरण का जल्द निराकरण, अनुदेशकों, कार्यदेशकों, प्रधानाचार्यों की सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले सत्रांत लाभ को पूर्व शासनादेश के अनुरूप यथावत रखने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार टम्टा, गोविंद राम, शांति मेहरा, आरके जोशी, नितिन शास्त्री, गिरीश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, पवन वर्मा, महेश आर्या, विनोद राणा, सुनील कुमार, कमल सिंह, शैली, राजेंद्र कौर, नवल कुमार, उमेश गड़कोटी, मोहन चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें