फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आईटीआई खेतीखान को पेयजल कनेक्शन का इंतजार

Tue, 03 Feb 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के आईटीआई खेतीखान को पेयजल कनेक्शन का इंतजार है। पेयजल कनेक्शन नहीं होने के कारण 118 छात्र-छात्राओं समेत स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आईटीआई पिछले कुछ समय से पानी की समस्या से जूझ रहा है। संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, वायरमैन, वेल्डर और फैशन डिजाइनिंग ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेडों में 102 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। संस्थान में 16 लोगों का स्टाफ अध्ययन समेत अन्य कार्य देखता है। पानी नहीं होने के कारण इन सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या संस्थान में पढ़ने वाली करीब 17 छात्राओं और महिला स्टाफ को होता है।
पानी नहीं होने के कारण शौचालय भी साफ रखना भी मुश्किल होता है। शौचालय में जाना आसान नहीं होता है। आईटीआई संस्थान में पूर्व में बोरवेल लगाकर पानी की आपूर्ति की जाती थी लेकिन इसमें अब तकनीकी दिक्कत के चलते पानी नहीं आ रहा है। प्रधानाचार्य उमा जोशी ने बताया कि जल संस्थान को कनेक्शन का प्रस्ताव बनाकर देने के लिए पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक प्रस्ताव नहीं दिया गया है।जल संस्थान के जेई प्रमोद पुनेठा ने बताया कि तीन दिन के अंदर प्रस्ताव बनाकर संस्थान को दिया जाएगा। कनेक्शन शुल्क जमा करने के बाद जल्द ही कनेक्शन लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें