फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जानवरों के लिए रखी घास में लगी आग से गोशाला और मकान जलकर नष्ट

Mon, 02 Feb 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के लाश तोक में एक गोशाला में आग लग गई। आग लगने से मकान में जानवरों के लिए रखी घास के साथ मकान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

रविवार एक फरवरी की रात को ग्रामीण प्रकाश चंद्र कुलेठा, घनश्याम, विशन दत्त और मुरली पांडे की संयुक्त गोशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गोशाला जलकर नष्ट हो गई। गोशाला में मवेशियों के लिए रखी सूखी घास से आग और भड़क उठी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों और फायर कर्मियों की संयुक्त प्रयास से गोशाला के बाहर रखी सूखी घास को बचाया जा सका। इससे आग आसपास के घरों तक नहीं फैली। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन सूखी घास के कारण यह तेजी से भड़की घटना में किसी व्यक्ति या मवेशी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप विश्वकर्मा, मोहन पाटनी, सुभाष विश्वकर्मा, रमेश पाटनी, शोभन सिंह, मदन राम, दीपक सिंह और करन विश्वकर्मा सहित स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें