फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे में तय हो रहा है तीन घंटे का सफर 

Sat, 02 Feb 2019 12:04 AM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में बनलेख के पास चलता डामर का काम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर कटिंग और निर्माण कार्य जारी रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंपावत और टनकपुर के बीच 75 किमी दूरी आम तौर पर तीन घंटे में तय हो जाती थी लेकिन अब इस दूरी को तय करने में पांच घंटे से अधिक का समय लग रहा है। 
विज्ञापन


सड़क की कटिंग कार्य के चलते राजमार्ग में स्वांला, अमोड़ी, चल्थी, अमरूबैंड आदि जगहों पर घंटों तक जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। टनकपुर से विभिन्न कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आने वाले लोग सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं।

इन लोगों को पांच घंटे का सफर तय कर जिला मुख्यालय के कार्यालयों में पहुंचना पड़ रहा है। विभिन्न जगहों में मलबे के कारण लगने वाले जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग रही हैं। इससे राजमार्ग में यातायात नियंत्रण की समस्या पैदा हो रही है। 
विज्ञापन



बारहमासी सड़क में निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्माणदायी संस्थाओं को तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कहीं पर भी आधे घंटे से अधिक समय तक वाहनों को नहीं रोका जा रहा है।  
विज्ञापन

एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें