फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को मिल रही सप्ताह में 24 हजार निकालने की सुविधा

Fri, 02 Dec 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
बैंकों में नहीं घटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बैंकों में धन कमी और पेंशनरों की लंबी लाईन से लोगों को बैंकों से लेनदेन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि नोटबंदी को लेकर मची गहमागहमी अब खत्म हो गई है, लेकिन बैंकों में करेंसी न पहुंचने से शुक्रवार को भी लोग परेशान नजर आए। सीमित मात्रा में रुपए निकालने की पाबंदी से लोग जरूरत भर के रुपए भी नहीं लिकाल पाए।
विज्ञापन


वहीं ज्यादातर बैंकों की एटीएम सेवा ठप रहने से भी बैंकों में भीड़ का खासा दबाव बना रहा। क्षेत्र में स्टेट बैंक को छोड़ किसी भी बैंक की एटीएम सेवा शुक्रवार को सुचारु नहीं रही। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक पीसी पंत ने बताया कि क्षेत्र में लगे स्टेट बैंक के तीनों एटीएम से रुपए निकालने की सुविधा जारी है। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार पेंशनरों को एक सप्ताह के 24 हजार रुपए निकालने की सुविधा दिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल क्षेत्र के बैंकों में पांच सौ रुपए के नोट की करेंसी नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें