फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट में अधिकारियों के रिक्त पदों का मामला विधानसभा में उठाया

Sat, 22 Feb 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विधानसभा लोहाघाट के तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने के मामला को विधानसभा में उठाया।
विज्ञापन

विधायक ने सत्र में सवाल उठाते हुए पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था को फेल बताया। उन्होंने कहा कि चंपावत जिले में एक एसडीएम चार तहसीलों का संचालन कर रही है। इसमें लोगों के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के भी कई पद रिक्त चल रहे हैं। विधायक ने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। चंपावत जिले के 95 फीसदी स्कूल प्रधानाचार्य विहिन चल रहे हैं। जिले में 62 इंटर और 42 हाईस्कूल हैं। नाम मात्र के ही स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक तैनात हैं।
कहा कि जिले में चार ब्लॉकों में केवल एक ही स्थाई खंड शिक्षाधिकारी की तैनाती है। चारों ब्लॉकों में चार बीईओ, चार उपशिक्षा अधिकारी तैनात होने का प्रावधान है। विधायक ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षकों के अलावा संसाधन की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें