लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए पीएलवी रेनू गड़कोटी ने क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होने का अनुरोध किया।
पीजी कॉलेज लोहाघाट में आयोजित जागरूकता शिविर में पीएलवी गड़कोटी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते के निर्देशानुसार जगह-जगह राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। आठ मार्च को जिला मुख्यालय चंपावत में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना, बैंक वसूली, राजस्व वाद, बिजली पानी, दीवानी वाद, श्रम विवाद संबंधी, बिजली, पानी व अन्य भुगतान संबंधी वाद विवादों का निपटारा किया जाएगा। इस दौरान पीएलवी ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम को कानूनी जानकारियां भी दी।