फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली की शिकायत पर जांच समिति गठित

Mon, 01 Oct 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
चंपावत में जन सुनवाई दिवस में शिकायतों का निस्तारण करते जिलाधिकारी एसएन पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला सभागार में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई दिवस में 11 शिकायतें आईं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के साथ शेष समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जाख जिंडी की आशा देवी ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में धांधली होने की शिकायत की।
विज्ञापन


इसपर डीएम ने एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया। समिति के सदस्य जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी, सहायक अभियंता लोक निमार्ण विभाग लोहाघाट, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा ग्राम बारबाटी के जगदीश जोशी ने सुयालखर्क-बाराबाटी लिंक मोटर मार्ग चालू करने, मौराड़ी के शेखर भटृ लंबे समय से छात्रवृत्ति नहीं मिलने, नघान (ललुवापानी) की रेखा देवी ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने, सिंग्दा के तेज सिंह, अमर सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग से भवन सुरक्षा, बाराकोट के राजू अधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण करने, ग्राम कायल के राजस्व तोक टुंडा बिष्ट में विद्युत पोल बदलने, बाजरीकोट के नारायण राम ने आर्थिक सहायता देने, द्यूरी के बची सिंह, अर्जुन सिंह, राजन सिंह, बची देवी, मयूख महर ने आलवेदर कटिंग की मिट्टी उनके भवनों, आम के बगीचों में आने की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डॉ. बीएस जंगपागी, आरसी पुरोहित आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें