फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आंतरिक मार्ग बदहाल, राह नहीं आसान

Sun, 25 May 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के कई स्थानों पर आंतरिक मार्ग बदहाल हो चुके हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नागनाथ वार्ड में खटकना पुल से ऊपर को जाने वाले सभी मोटर मार्ग और आंतरिक मार्गों की स्थिति काफी खराब है। बीते तीन माह पूर्व पेयजल लाइन को भूमिगत करने के लिए खोदे गए मार्ग अभी तक ठीक नहीं हो सके हैं। इससे स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की सभासद बबीता प्रहरी ने कहा कि सभी आंतरिक मार्गों को जल्द से जल्द ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थान ने निर्माण कार्य तो कर दिया है लेकिन भूमिगत पेयजल लाइन बिछाने के बाद रास्ता ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अब बारिश के पानी के साथ पत्थर, मिट्टी बहकर एनएच तक पहुंच रहे हैं। इससे दोपहिया वाहन सवारों के गिरने का खतरा है। लंबे समय से पैदल मार्ग और आंतरिक मार्ग खराब होने से यहां रह रहे लोगों को दिक्कतें होती है। कार्यदायी संस्था तिरुपति सीमेंट प्रोडक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर तिरुपति संजीव डोगरा ने बताया कि जल्द ही मार्गों को ठीक किया जाएगा। इधर, जिला मुख्यालय से सीएमओ कार्यालय, ब्लाॅक कार्यालय, सिंचाई विभाग कार्यालय, नया बस्ती को जाने वाली सड़क बारिश के कारण बदहाल हो गई है। दोपहिया वाहन सवारों के चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी हीरा सिंह ने कहा कि बदहाल सड़क पर अक्सर घटना होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें