फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिजली गुल होने से श्यामलाताल कांडा योजना से नहीं मिल रहा पानी

Sun, 25 May 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत की श्यामाताल क्षेत्र में पानी के इंतजार में रखे गए खाली बर्तन। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
चंपावत। पर्यटक सीजन में सूखीढांग श्यामलाताल क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। श्यामलाताल कांडा बृजनगर पेयजल पंंपिंग योजना ठप होन से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। व्यापारी, विद्यालय स्टाफ और महाविद्यालय में अध्ययनरत बच्चे भी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटक स्थल श्यामलाताल, कांडा, बांजा,पपनाड़ी, कल्थर, जौल, केलाबाग, इंटर काॅलेज परिसर, चामा, लोनिवि विश्राम गृह, बूम वनराजी परिसर, तिमला , बमनजौल, बृजनगर बाजार, आमखकरक, कटूजापानी समेत कई गांव की बड़ी आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। तल्ला पाल बिलौन संघर्ष समिति सूखीढांग के संयोजक शंकर जोशी ने बताया कि हवा तूफान थोड़ी सी बारिश में बिजली गुल हो जाना आम बात हो गई है।
प्रतियोगी परीक्षाओं, स्नातक, स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को बिजली कटौती से परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को मोबाइल फोन चार्ज करने, फोटो स्टेट आदि बिजली संबंधी दैनिक कार्यों में व्यवधान आ रहा है। करीब से 10 से 20 घंटे दस से बीस घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श विधानसभा में बिजली, पानी, संचार, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क की समस्याएं जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण हैंडपंपों, तालाबों, पोखरों, धारों, नौलों से मीलों पैदल सिर पर पानी ढो कर ला रहे हैं। उधर धूरा, तलियाबांज, मथियाबांज, बुढम सुकनी आदि गांवों में जबरदस्त पेयजल संकट बरकरार है। जल जीवन मिशन योजनाएं नाकाम हो रही हैं। अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, यूपीसीएल के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि बिजली कटौती नहीं हो रही है। सभी लाइन ठीक हैं। लो वोल्टेज की समस्या भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें