फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सेहत की कीमत पर आईसीयू का संचालन!

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लंबी जद्दोजहद के बाद जिला अस्पताल का सघन निगरानी इकाई (आईसीयू) संचालन हुआ। आईसीयू के सृजित पदों के सापेक्ष तैनाती न होने से दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों से संबद्ध किए गए स्वास्थ्य कर्मियों की बदौलत ये आईसीयू चल रहा है, लेकिन वहीं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों का काम प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर के सख्त रवैये के बाद छह बेड वाला आईसीयू संचालित हो रहा है। डीएम ने 29 मई को पीएमएस को आईसीयू के संचालन के जिला जवाबदेह बनाकर निश्चेतक डॉ. बैंकटेश द्विवेदी और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट को आईसीयू को संचालन के लिए निर्देशित किया था। संचालन में किसी भी तरह की कोताही पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन आईसीयू के सृजित पदों पर तैनाती नहीं हो सकी है। इसके चलते सीएमओ ने विभिन्न अस्पतालों से चार डॉक्टर, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और चार एएनएम आईसीयू संबद्ध किए, जबकि एक डॉक्टर को पहले ही आईसीयू के लिए नियुक्त किया गया है। आईसीयू में संबद्धीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सामान्य स्वास्थ्य और टीकाकरण जैसे काम पर असर पड़ रहा है। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि टीकाकरण पर असर न पड़े, इसके लिए बुधवार और शनिवार को इन स्वास्थ्य कर्मियों को उनके मूल केंद्र जाने की अनुमति दी जाएगी।
आईसीयू कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
चंपावत। आईसीयू में तैनात किए गए डॉक्टरों और अन्य कार्मिकों को आईसीयू संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए डीएम विनीत तोमर ने आदेश जारी किए हैं। कहा कि पीएमएस के नेतृत्व में निश्चेतक और रेडियोलॉजिस्ट इन 17 कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण संबंधी आदेश में लापरवाही पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आईसीयू में तैनात किए गए डॉॅक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ
1. चिकित्साधिकारी : डॉ. मो. शाहिद रजा, सीएमओ कार्यालय के डॉ. ज्ञानेश्वर यादव, क्षयरोग क्लीनिक के डॉ. सत्यशील यादव, स्वांला के डॉ. अभिषेक खर्कवाल और चल्थी पीएचसी के डॉ. मुकेश मौर्या।
2. सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी : मौनपोखरी के सौरभ रावत, नरसिंहडांडा की रितु, चल्थी की किरन, खटोली की दिशा, दियूरी की जिज्ञासा, सूखीढांग की वंदना, तामली की प्रियंका चौहान, तरकुली की ममता मनराल और जमराड़ी की भावना जीना।
विज्ञापन

3. एएनएम : मौनपोखरी की ममता गोस्वामी, भगाना महरा की सुनीता डसीला, स्वांला इंदु धपवाल और गुरौली की वंदना नपच्याल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें