फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू 

Fri, 07 Oct 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अंतरविद्यालयी दो दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है।

उद्घाटन राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य अंबा दत्त पंत ने किया। चयनित खिलाड़ी जिले के टीम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सब जूनियर वर्ग का उद्घाटन मैच टनकपुर और लोहाघाट के बीच हुआ। टनकपुर ने लोहाघाट को 1-0 हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। 

स्टेडियम मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के चारों ब्लॉकों की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की बालक-बालिकाओं की दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मैच के रेफरी संतोष, तरनदीप थे। प्राचार्य अंबा दत्त पंत ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन हरिशंकर गहतोड़ी, चंद्रा पांडेय द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में सतीश जोशी, कल्पना धामी, प्रकाश जोशी, ललित मोहन भट्ट, दीपक बिष्ट, प्रियंका खर्कवाल, महिला बिष्ट आदि सहयोग दे रहे हैं। प्राचार्य पंत ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन कर जिले की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक और बालिकाओं की तीन टीमें बनेंगी। ये टीमें राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें