राजकीय पीजी कॉलेज में चल रही अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी ने जीती। हल्द्वानी ने पीजी कॉलेज बागेश्वर को 40-25 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में पीजी कॉलेज बागेश्वर ने रुद्रपुर को, दूसरे सेमीफाइनल में हल्द्वानी ने खटीमा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय ने प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। एमबी कॉलेज हल्द्वानी के कैप्टन मोहम्मद इमरान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता एवं क्रीड़ा प्रभारी डा.जगदीश चंद्र जोशी के संचालन में हुए समारोह में विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डा.नागेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए प्राचार्य समेत महाविद्यालय परिवार की सराहना की। निर्णायक के रूप में बलविंदर सिंह, मनमोहन सिंह बसेड़ा, आनंद ओली, गौरव उपाध्याय, डा.हरिशंकर गहतोड़ी, प्रो.बीपी ओली ने सहयोग किया।
प्रतियोगिता में मेजबान महाविद्यालय समेत, काशीपुर, रामनगर, अल्मोड़ा, बाजपुर, रुद्रपुर, खटीमा, हल्द्वानी, कपकोट, मनीला, दोसापानी, बागेश्वर की टीमों ने भाग लिया। आयोजन में डा.सीएस जोशी, डा.धर्मेंद्र राठौड़, डा.ऊषा जोशी, डा.धर्मेंद्र तिवारी, डा.तौफिक अहमद, डा.एके द्विवेदी, डा.एसपी सिंह, डा.कमलेश भाकुनी, डा.स्वाति मेलकानी, डा.विमला देवी, डा.सुमन पांडेय, डा.विद्या कुमारी, देवेंद्र राय, लक्ष्मी जोशी ने सहयोग किया।