फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो दिन में खतरनाक पुस्ता वॉल को काटने के निर्देश

Wed, 25 Jun 2025 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
स्वाला डेंजर जोन में एनएच के अ​धिकारियों से जानकारी लेते डीएम।स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने बुधवार को चंपावत से टनकपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षित आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को एनएच किनारे स्थित खतरनाक पुस्ता वॉल के दो दिन के भीतर काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान स्वाला, अमोड़ी, चल्थी आदि क्रॉनिक भूस्खलन और सुरक्षात्मक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वाला में भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा मानसून में ज्यादा रहता है। डीएम ने कहा कि राजमार्ग पर चलने वाले प्रत्येक वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना एनएच विभाग की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी संवेदनशील स्थानों पर रिफ्लेक्टेड टेप लगाने, आवश्यक सूचनाओं सहित चेतावनी बोर्ड लगाने आदि के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम अलकेश नौडियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, ईई राष्ट्रीय राजमार्ग अशोक चौधरी, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


चल्थी पुल के पास गैबियन दीवार लगाने के निर्देश
चंपावत। डीएम ने चल्थी पुल के पास संकरी सड़क और भूस्खलन प्रभावित स्थान पर गैबियन दीवार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण क्रॉनिक भूस्खलन स्थलों पर जेसीबी मशीनों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्य संभव हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें