फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किरौड़ा में मैक्स वाहन बहने से बचा

Wed, 25 Jun 2025 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर किरौड़ा में बुधवार सुबह आया पानी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मार्ग पर बुधवार सुबह बरसात से किरौड़ा नाला उफान पर आने का खतरा होने पर बैरियर नहीं खोला गया। इस बीच पहाड़ों पर बारिश होते ही नाला अचानक उफान पर आ गया। उचौलीगोठ की ओर बैरियर न होने पर सुबह करीब 10:30 बजे वहां से एक मैक्स वाहन टनकपुर की ओर आते समय नाले के तेज बहाव में बहने लगी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को वापस लौटा लिया। बैरियर पर तैनात फायर मैन अशोक सिंह, होमगार्ड प्रीति बोहरा व तनुजा महर ने बताया कि कई यात्रियों को खतरे के बारे में बताकर उन्हें लौटाया गया। बैरियर पर रोके गए दिल्ली के विनीत गुप्ता, निशा, बाराबंकी के हरी कृष्ण, हाथरस के मनीष व राहुल और लखनऊ के कई श्रद्धालुओं ने बताया कि उनको नहीं पता था कि बरसात में नदी-नाले खतरनाक रूप से उफना जाते हैं और रास्ता बंद हो जाता है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें