फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित में किए कार्यों की डाटा डायरी बनाने के निर्देश

Sun, 27 May 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला सभागार में शनिवार को डीएम डॉ.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने विभिन्न विभागों की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की पूरी डिटेल, लाभान्वितों की संख्या, योजनाओं का विवरण, आवंटित और व्यय धनराशि आदि की जानकारी डाटा डायरी में अंकित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने माइग्रेट होने वालों की संख्या ज्ञात करने के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और बीएलओ को वोटर लिस्ट के माध्यम से गणना कराने के निर्देश पंचायतराज विभाग को दिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को अब तक रोजगार मुहैया कराए गए व्यक्तियों की सूची के साथ सेवायोजन विभाग को नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल का व्यापक प्रचार करने को कहा।
डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय का निरीक्षण कर सफाई पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। बैठक में जल निगम के किसी अधिकारी के उपस्थित न होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता का जवाब तलब करने के निर्देश परियोजना निदेशक को दिए। उन्होंने बजट में महिलाओं का अंश तय करने, कुपोषण से बच्चों को बचाने के और अधिक प्रयास करने को कहा। बैठक में पीडी एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ.एमएस बोरा, लोनिवि ईई बीसी पंत, डीडी भट्ट, विद्युत राजेश मौर्य, जल संस्थान अशोक कुमार, डीएमओ मनोज पांडेय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें