फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग की आईडब्ल्यूएमपी कार्यों की जांच के निर्देश

Fri, 23 Jun 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कृषि विभाग की एकीकृत जलागम प्रबंधन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) योजना के शत प्रतिशत कार्यों की धरातलीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिला योजना की संरचना बैठक में उन्होंने सीडीओ को ग्राम्य विकास विभाग से जांच में धरातल पर हुए कार्यों के जीपीएस कैमरे के साथ फोटो एवं वीडियोग्राफ उपलब्ध कराने के के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


बैठक में लोनिवि को जिले में सरकारी भूमि का चिन्हीकरण कर उसको संरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवाल का प्रस्ताव रखने के साथ अधूरी पड़ी सड़कों पर फोकस करने और वर्षाकाल को देखते हुए सभी सड़कों के ड्रेनेज तथा नालियों की साफ-सफाई करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्वयं की निरीक्षण करते हुए सेल्फी के माध्यम से फोटो प्रेषित करेंगे, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि कार्यों का धरातलीय निरीक्षण किया जा रहा है।

डीएम ने पर्यटन विभाग को ग्रामीण पर्यटन पर जोर देने, श्यामलाताल में पानी की व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग के साथ समन्वय कर दीर्घकालीन योजना प्रस्तुत करने के निर्देशित किया। कहा कि श्यामलाताल में बरसाती पानी को पूरे सीजन भर रोकने और उसका रिसाव बंद करने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम को बुलाने के साथ नई धरोहरों को चिन्हित करें। जिला अस्पताल में खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने तथा एंगलिंग को बढ़ावा देकर स्थानीय बेरोजगारों को उससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारिता विभाग के माध्यम से काश्तकारों को जिले में उत्पादित विभिन्न प्रकार की सामग्री को ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन


बैठक में उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, खेल, डेयरी, ग्राम्य विकास, उरेडा, पीएमजीएसवाई सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। इस मौके में पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, सीएमओ डॉ.एमएस बोरा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें