फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज सहित 42 लोगों ने रक्तदान किया 

Fri, 23 Jun 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
रक्तदान करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के रक्त संग्रहण केंद्र में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में जिला जज प्रेम सिंह खिमाल और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक राम त्रिपाठी, प्रकाश सौन सहित 42 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

 पिथौरागढ़ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.एनसी शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व रक्त संग्रहण केंद्र में जमा 13 यूनिट रक्त को मोबाइल वैन के जरिए पिथौरागढ़ ले जाया जा रहा है। जबकि आज एकत्रित किए गए रक्त को इसी रक्त संग्रहण केंद्र जमा रखा जाएगा। रक्तदान शिविर के संचालन में डॉ.सुषमा नेगी, मनोज सिंह मेहता, उदय सिंह बसेरा ने सहयोग किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भगवतशरण राय, पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पा गोस्वामी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सनी वर्मा, योगेश पुनेठा, मयूर बिष्ट, चंचल सिंह कुंवर, जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी आदि ने रक्तदान किया। 


अमर उजाला फाउंडेशन ने भी लगाया था रक्तदान शिविर
चंपावत। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें एसएसबी जवानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, समाजसेवियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के 65 लोगों ने रक्तदान में प्रतिभाग किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें