टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं मंडल के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डाॅ. एनएस गुंज्याल ने उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को स्वास्थ्य सुविधाएं के बेहतर करने के निर्देश दिए।
बुधवार को राष्ट्रीय खेलों के तहत काली नदी पर प्रस्तावित राफ्टिंग डेमो खेल के आयोजन स्थल का जायजा लेने से पहले निदेशक डाॅ. गुंज्याल ने उप जिला अस्पताल का जायजा लिया। सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि निश्चेतक चिकित्सक, फिजिशियन और महिला रोग विशेषज्ञ का भी पद रिक्त है। इसके अलावा आईसीयू के संचालन में दिक्कत आ रही है।
निदेशक ने कहा कि चिकित्सकों की कमी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्णागिरि मेले के दौरान ही धाम क्षेत्र में स्थायी स्वास्थ्य सुविधा का प्रयास किया जाएगा। वहां डाॅ. ललित रखोलिया, डाॅ. कुलदीप यादव, महेश भट्ट, आरएस कुंवर आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह राफ्टिंग डेमो आयोजन स्थल की ओर रवाना हुए।