फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग

Wed, 22 Jan 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोग परेशान हैं। महिलाओं को इलाज के लिए कई बार निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से महिलाएं इलाज के लिए आने से कतराती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए। डाॅ. योगेश जोशी ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल में 25 मरीज आते हैं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता कुलविंदर कौर का कहना है कि महिलाएं महिला चिकित्सक से ही उपचार कराना चाहती हैं। महिला चिकित्सक नहीं होने से वह खुल कर अपनी परेशानियां नहीं बता सकती हैं। ऐसे में अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति जरूरी है।
इधर, पिंकी सागर का कहना है कि बनबसा अस्पताल में महिला संबंधी रोग एवं खास तौर पर प्रसव (डिलीवरी) के लिए एक महिला चिकित्सक का होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें