फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रास्तों से आवाजाही करते मिले लोगों को हिदायत देकर छोड़ा

Sun, 28 Oct 2018 10:10 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
नेपाल से लगी सीमा पर पेट्रोलिंग करते सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी एवं कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दीपावली एवं निकाय चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को एसएसबी, एलआईयू एवं स्पेशल इकाई की संयुक्त टीम ने नेपाल से लगी सीमा पर सघन पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान अवैध मार्गों से आवाजाही करते मिले लोगों को भविष्य में अवैध रास्तों से आवाजाही नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


स्पेशल ब्रांच के प्रभारी एएसआईओ नवीन चंद्र जोशी, कांस्टेबल विजेंद्र राणा, एसएसबी के उप निरीक्षक मनोज कुमार, त्रिलोक सिंह, प्रीतम सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद, हरदेव सिंह आदि ने थ्वालखेड़ा, गैंड़ाखाली, बूम एवं बाटनागाड़ तक नेपाल से लगी सीमा पर पेट्रोलिंग की।

स्पेशल ब्रांच के प्रभारी एएसआईओ जोशी ने बताया कि सीमा क्षेत्र पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। अलबत्ता अवैध रास्तों से आवाजाही करते मिले कुछ लोगों को भविष्य में अवैध रास्तों से नहीं आने-जाने की हिदायत दी गई। इसके अलावा सीमांत क्षेत्र में रह रहे लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर पुलिस, एसएसबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें