एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ओर से विकासखंड बाराकोट के कामाज्यूला में दो दिनी उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को उद्यम स्थापित कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम प्रधान उमेद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अच्छी पहल है। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश जोशी ने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद उद्योग विभाग की विभिन्न प्रकार की अनुदान वाली योजनाओं के तहत बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार अपनाने की बात कही।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को बैंक ऋण और पीएमईजीपी योजना से ऋण भी मिल सकेगा। इस मौके पर विजय लडवाल, सहायक राजेश पंत, मोनिका मीना देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
महिलाओं का दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू
टनकपुर (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से बस्तिया में उद्योग विभाग के जिला उद्योग केंद्र की मदद से महिलाओं का दो दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू किया है। उद्घाटन राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्राम संगठन बस्तिया की अध्यक्ष निशा बोहरा ने किया। प्रशिक्षण में गांव की 25 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं।
आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश जोशी ने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण का लाभ लेकर उद्योग विभाग की विभिन्न अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। आरसेटी के फैकल्टी सहायक महेंद्र सिंह पटवा ने सहयोग दिया। इस मौके पर मोनिका, मीना देवी, सरोज देवी, बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक मित्र चंद्रकला पांडेय, स्मिता गिरी, सोनी कोहली आदि मौजूद थे।
बस्तिया में आरसेटी के तहत उद्यमित विकास प्रशिक्षण लेती महिलाएं।- फोटो : TANAKPUR