लोहाघाट (चंपावत)। अग्निशमन एवं आपात सेवा देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में फायर स्टेशन लोहाघाट टीम ने प्रमुख पर्यटक स्थल एबट माउंट में बने रेस्ट हाउस में अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधमसिंह नगर और चंपावत के सीएफओ इशांन कटारिया के नेतृत्व में फायर टीम ने अग्निशमन उपकरणों जैसे होजरील, फायर हाइड्रेंट आदि की विस्तृत जांच की और उन्हें पूरी तरह कार्यरत पाया। निरीक्षण के दौरान केएमवीएन कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की सही विधि से अवगत कराया गया। वहां प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर, सुनील जोशी, भरत सिंह रहे।