टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से वार्ड संख्या 9 में पॉलीथिन उन्मूलन के लिए तीन दिन तक ईको ब्रिक्स बनाए जाएंगे। समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया कि प्लास्टिक की बोतलों में पॉलीथिन भरकर ब्रिक्स तैयार किए जा रहे हैं।
सोमवार को समिति की ओर से अध्यक्ष ने अभियान का शुभारंभ किया। सुनीता सक्सेना के नेतृत्व में अभियान तीन दिनों तक चलेगा। इस बार में एक हजार बोतलों में पॉलीथिन भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे लगभग तीन कुंतल पॉलीथिन का सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ाएगी। इस मौके पर राजेश सक्सेना, आशा देवी, मंजू देवी, हीराकली देवी, नीलम मिश्रा, सुनीता देवी, पीहू, रूही समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।