फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप ने सेना के रिकवरी वाहन को मारी टक्कर, लोहाघाट थाने के दरोगा समेत दो घायल

विज्ञापन
टनकपुर-चंपावत मार्ग में ककरालीगेट के पास सड़क हादसे में घायल लोहाघाट थाने के एएसआई विक्रम सिंह। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर-चंपावत मार्ग पर ककरालीगेट के समीप मुर्गियां ढोने वाला पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सेना के रिकवरी वाहन से टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार सेना भर्ती ड्यूटी में बनबसा आ रहे लोहाघाट थाने के एएसआई विक्रम सिंह और पिकअप का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पिकअप वाहन (यूके 05सीए/1328) चंपावत से टनकपुर आ रहा था कि ककरालीगेट के समीप अचानक चालक दिनेश कुमार पुत्र हरिराम को झपकी आने से उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे खड़े सेना के रिकवरी वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार लोहाघाट थाने के एएसआई विक्रम सिंह और पिकअप के क्लीनर नरेश कुमार पुत्र धनी राम को गंभीर चोट आई है।

टनकपुर-चंपावत मार्ग में ककरालीगेट के पास सेना के रिकवरी वाहन से टकराया पिकअप वाहन।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें