फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में कूड़ा निस्तारण न होने से भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में कूड़े के ढेरों का निस्तारण न होने से भड़के व्यापारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर 21 सितंबर को सुबह 11 बजे तक शहर के कूड़े का निस्तारण न होने पर नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने के बाद एनएच पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के नेतृत्व में व्यापारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कहा कि कूड़े का निस्तारण न होने से छात्र-छात्राओं, व्यापारियों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कूड़े के ढेरों से निकलने वाली दुर्गंध से महामारी का अंदेशा भी बढ़ गया है। वहां पर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, उपाध्यक्ष प्रमोद गहतोड़ी, गणेश खर्कवाल, विपिन वर्मा, लक्ष्मण बिष्ट, योगेश मुरारी, गणेश माहरा, मनोज गर्ग, प्रहलाद सिंह, किरन वर्मा, टीकादेव खर्कवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट पहुंचा मामला
लोहाघाट (चंपावत)। कूड़ा निस्तारण का मामला अब नैनीताल उच्च न्यायालय पहुंच गया है। कलीगांव के प्रदीप राय ने फर्नहिल में कूड़ा फेंके जाने से होने वाली दिक्कतों को लेकर जनहित याचिका दायर की। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए 26 सितंबर को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि प्रशासन ट्रंचिंग ग्राउंड स्थल और कूड़ा निस्तारण को लेकर पक्ष प्रस्तुत करेगा।
जीजीआईसी की छात्राओं ने मौन जुलूस निकाला
लोहाघाट (चंपावत)। कूड़े की समस्या के निदान की मांग को लेकर जीजीआईसी की छात्राओं ने मौन जुलूस निकाला। बाद में उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा से कूड़े का निस्तारण न होने पर हो रही दिक्कतों को लेकर वार्ता की।
कूड़े के कारण केंद्रीय विद्यालय में कक्षाओं में हो रही प्रार्थना
लोहाघाट (चंपावत)। गंदगी के चलते केंद्रीय विद्यालय को 13 सितंबर को बंद रखना पड़ा। अब स्कूल में सुबह होने वाली प्रार्थना सामूहिक रूप से न होकर, अलग-अलग कक्षाओं में हो रही है। स्कूल परिसर से कुछ दूरी पर कूड़ा और कूड़े से भरे वाहन के खड़े होने से परिसर में दुर्गंध हो रही है। प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि कूड़ा निस्तारण नहीं होने से हिंदी पखवाड़ा और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यो पर प्रभाव पड़ा है।
नगर पंचायत ने की नई जगह की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत बोर्ड ने प्रशासन से कूड़े का निस्तारण कराने या कूड़े डालने के लिए नई जगह देने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि 13 दिनों से ट्रंचिंग ग्राउंड का कलीगांव और राईकोट के लोग विरोध कर रहे हैं। जिस कारण कूड़े का सही तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों का अनशन जारी
लोहाघाट (चंपावत)। निमार्णाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के विरोध में कलीगांव व राईकोट के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन गोपाल पुजारी, मुकेश पुजारी, सूरज मेहता, पंकज मेहता, बसंत कुमार, शंकर राम, नवीन पाठक, अनिल पुजारी, प्रशांत राय, सूरज पुजारी, सूरज मेहता, मुकेश पुजारी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें