फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राज्य स्तरीय कार्यशाला में किसानों को दी जानकारियां

Tue, 30 Sep 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट आईटीबीपी में रक्तदान ​शि​विर में रक्तदान करने वाले हिमवीरों को प्रमाणप देते अ​धिकारी। स
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कृषि विज्ञान केंद्र में पौध किस्मों और कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम पर केंद्रित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। डाॅ. विश्वजननी सत्यगिरी ने भारतीय ज्ञान परंपरा संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर जानकारी देते हुए पारंपरिक कृषि और बीज संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

पर्यावरण कार्यकर्ता विजय जरधारी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सामुदायिक स्तर पर बीज संरक्षण को अनिवार्य बताया। डाॅ. एजीएच जैदी ने बौद्धिक संपदा अधिकार और डाॅ. एके शर्मा ने पीपीवी एंड एफआर अधिनियम की विशेषताओं एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताया।
किसान नरेंद्र सिंह मेहरा और राकेश उपाध्याय ने बताया कि किस प्रकार पारंपरिक फसलों के उपयोग से उनकी उपज बढ़ी और उन्होंने अन्य किसानों को भी प्रेरित किया। समापन सत्र में डीएम मनीष कुमार ने कहा कि इस प्रकार की पहल किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगी। वहां निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जे. क्वात्रा, केंद्र प्रभारी अधिकारी डाॅ. दीपाली तिवारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें