फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दी सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
लोहाघाट में बाल विकास की ओर से कन्या जन्मोत्सव के तहत बेटियों को उपहार देती बाल विकास की अधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं को विभाग की ओर से देय सुविधाओं की जानकारी दी गई। नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पीएलवी रेनू गड़कोटी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने बेटियों को बचाने और बेटियों को पढ़ाने का संकल्प लिया। बेटी जन्मोत्सव, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इसमें उन्हें गर्भवती, धात्री महिलाओं के अलावा बेटी के जन्म के बाद विभाग की ओर से देय सुविधाओं की जानकारी देकर विभाग की ओर से उपहार भी दिए गए। बाल विकास विभाग की सीडीपीओ लक्ष्मी पंत की अध्यक्षता में पुष्पा पाटनी ने संचालन किया। इस दौरान सुपरवाइजर कमला मर्तोलिया, आशा सामंत आदि रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें