फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल फ्रैंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू

Sat, 20 Jan 2018 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बालक वर्ग के प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
इंडो-नेपाल फ्रैंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप बनबसा के मिनी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हो गई है। दो दिनी प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने किया। प्रतियोगिता में बनबसा, टनकपुर, खटीमा के अलावा नेपाल के बह्मदेव और महेंद्रनगर से आए 220 प्रतिभागी शिरकत करेंगे।

प्रतियोगिता के आयोजक अविनाश कुमार ने बताया कि 12, 14, 16 और 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के बीच मुकाबला रखा गया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए नितेश चंद और बेबिन डेविस सहयोग दे रहे हैं, जबकि इमरान अली, हेमंत, मनू चावला, अखतर खान, दिलदार अली, सुरेंद्र सिंह कुंवर सिंह, हरि सिंह नेगी निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। उद्घाटन मौके पर विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, संदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शावेज, सनत और विनीत को स्वर्ण पदक मिला
इंडो-नेपाल फ्रैंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन हुई प्रतियोगिता में 18 से 21 किलो भारवर्ग में मो. शावेज, साजन, मुकेश और मानव, 21 से 23 किलो भारवर्ग में सनत लोहार, ललित कांडपाल, शाहिल और 29 से 32 किलो भारवर्ग में विनीत बिष्ट, सुशील पाली, आश्विन जोशी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें