फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 25 रुपये में करो भरपेट भोजन

Wed, 18 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए ये बड़ी सौगात है। 19 नवंबर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती से चंपावत जिले में निर्बल और गरीब वर्ग के लोगों को इंदिरा अम्मा योजना के तहत सस्ता खाना मिलेगा। जिले का यह पहला इंदिरा अम्मा भोजनालय चंपावत मोटर स्टेशन रोड पर बालेश्वर मंदिर के पास सहकारी समिति के भवन में चलेगा, जिसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन


डीआरडीए के परियोजना निदेशक (पीडी) केएन तिवारी, नगर पालिका के इंजीनियर लक्ष्मण सिंह बोहरा, सहकारिता समिति के सचिव दीप चंद्र भट्ट, गिरधर फर्त्याल आदि ने बुधवार को मौका मुआयना कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। पीडी ने बताया कि भोजनालय के लिए बर्तन, भोजन सामग्री सहित तमाम जरूरी चीजों की व्यवस्था कर ली गई है। सुबह आठ से शाम चार बजे तक खुलने वाले इस भोजनालय में एक साथ 12 लोग भोजन कर सकेंगे। 25 रुपये में चार रोटी, दाल, सब्जी और चावल मिलेगा। इस भोजनालय की एक दिन में 800 लोगों को भोजन कराने की क्षमता है।

महिलाएं बनाएंगी खाना
इंदिरा अम्मा भोजनालय में खाना बनाने की जिम्मेदारी दो महिला स्वयंसेवी समूहों की होगी। जय भूमिया बाबा एसएचसी चंपावत और जय महादेव समूह मांदली की महिलाएं खाना बनाएंगी। जय पूर्णागिरि स्वयंसेवी समूह इसमें सहयोग करेगा।
विज्ञापन


श्रम मंत्री करेंगे उद्घाटन
जिले के पहली इंदिरा अम्मा भोजनालय का उद्घाटन श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल करेंगे। मंत्री हेलीकॉप्टर से 10.30 बजे चंपावत गोरलचौड़ पहुंचेंगे। 11 बजे मोटर स्टेशन रोड पर बने भोजनालय का शुभारंभ करेंगे। बाद में श्री दुर्गापाल यहां से पिथौरागढ़ को रवाना होंगे।

फिलहाल एपीएल को रोकना मुमकिन नहीं
इंदिरा अम्मा भोजनालय मुख्य रूप से गरीब और निर्बल वर्ग की भूख मिटाने का सहारा है, लेकिन एपीएल वर्ग की आवाजाही पर फिलहाल किसी तरह की रोक नहीं होगी। पीडी केएन तिवारी ने बताया कि भोजन की एक थाली पर करीब 38 रुपये की लागत आ रही है। 25 रुपये ग्राहक से, 10 रुपये की सब्सिडी प्रदेश सरकार देगी। बचे 3 रुपये का प्रबंध करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें