जीआईसी में राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन शुरू हो गया है। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला समन्वयक डा.सुनील पांडेय और नरेश जोशी ने बाल विज्ञान कांग्रेस की अवधारणा बताई।
ब्लॉक समन्वयक गौरीशंकर जोशी और दिवाकर जोशी के संचालन में हुए इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के 35 बाल वैज्ञानिक समूहों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए, इनमें से नौ बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन किया जाएगा। निर्णायक के रूप में डा.कमलेश भाकुनी, डा.हरीश अधिकारी, एलएम बोहरा, पीसी तिवारी, हिमांशु उप्रेती, नवीन पांडेय, सुंदर नाथ, इंद्र लाल वर्मा, इंदुवर जोशी, जगदीश अधिकारी, नवीन उपाध्याय, विनोद प्रकाश, डा.सुधाकर जोशी तथा आयोजन में श्याम चौबे, आरके गड़कोटी, प्रदीप जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।
इससे पहले प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने टीम लीडरों और बाल वैज्ञानिकों का स्वागत किया। आयोजन में बाल वैज्ञानिकों के शोध पत्रों का अध्ययन जारी है।