फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय प्राइवेट बसों के नेपाल जाने पर रोक

Tue, 19 Jan 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से अर्द्धकुंभ स्नान के लिए सवारियां ले जाने वाली प्राइवेट बसों के नेपाल जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। वाहनों को मिले परमिट की जांच के बाद प्रशासन की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। रोडवेज ने कुंभ स्नान के लिए जाने वाले नेपाली तीर्थ यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया है।
विज्ञापन


कुछ भारतीय प्राइवेट बसें नेपाल से कुंभ स्नान को जाने वाली सवारियां ढोने में लगी थीं। रोडवेज की शिकायत पर प्रशासन ने इन वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगा दी है। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि इन प्राइवेट वाहनों को बनबसा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि प्राइवेट वाहनों के पास केवल बनबसा तक और रिजर्व पार्टी का परमिट है। इन सभी निजी वाहन (प्राइवेट बसों) को नेपाल मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं है, और न ही ये वाहन रास्ते से सवारियां बैठा सकते हैं।

बता दें कि इन प्राइवेट वाहनों में नेपाली सवारियों को बैठाने के लिए भारत और नेपाल के कुछ एजेंट सवारियों से टिकट के पैसे वसूलने के काम में लगे हैं। एसडीएम ने बताया कि नेपाली तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की कुछ बसेें भारत-नेपाल पिलर संख्या 7 के पास से संचालित की जाएंगी। बताया कि ये वाहन कुछ समय के लिए बनबसा में रुकेंगी, ताकि यात्री बनबसा से आवश्यक खरीदारी कर सकें। बैठक में सीओ राजन सिंह रौतेला, एआरटीओ रश्मि भट्ट, रोडवेज के आरएम अनूप सिंह रावत, एआरएम विमल मेहरा, गजेंद्र सिंह, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कुंभ मेले के लिए टनकपुर रीजन से 39 बसें लगाई गईं हैं। तीर्थयात्रियों की संख्या देखते हुए बसों की संख्या कम या अधिक की जा सकती हैं। रोडवेज नेपाली यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रख रहा है। -अनूप सिंह रावत, आरएम टनकपुर परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें