फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भारत से नेपाल ले जाई जा रही 1.23 लाख की भारतीय मुद्रा पकड़ी

Wed, 21 Oct 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57वीं वाहिनी की बनबसा स्थित सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति के पास से 123500 रुपये की नकदी बरामद की। एसएसबी ने आरोपी को मय पकड़ी रकम के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने आरोपी पर फेमा एक्ट के तहत कार्रवाई कर छोड़ दिया है। उस पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देश पर बनबसा एसएसबी चौकी के जवान सीमा पर सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति के ट्रॉली बैग की तलाशी में 123500 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपने को मछली व्यवसायी बता नेपाल में मजदूरों को पैसा देने के लिए जाना बताया। उसके पास भारतीय मुद्रा संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। बता दें कि भारत से नेपाल केवल 25 हजार रुपये की भारतीय करेंसी ले जाई जा सकती है। भारत से नेपाल को 500 रुपये के नोट ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें