फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल मैत्री स्वागत द्वार का निर्माण तेजी पर

Fri, 10 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
बनबसा में भारत नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन मैत्री द्वार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर स्वागत द्वार का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस मैत्री गेट का शिलान्यास एसएसबी की डीजी अर्चना रामासुंदरम ने किया था। स्वागत द्वार पर दोनों देशों के दर्शनीय स्थलों और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी अंकित की जा रही है।

बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सीमा पिलर संख्या 7 के पास करीब 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भारत-नेपाल स्वागत द्वार का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी पर है। पिछले वर्ष 2 जून को मैत्री गेट का शिलान्यास एसएसबी की डीजी ने किया था। इसी माह इस स्वागत द्वार का उद्घाटन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता देें कि एसएसबी के आईजी श्याम सिंह का यह एक डीम प्रोजेक्ट है, वे इसे जल्द पूरा करना चाहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने यहां भ्रमण कर गेट निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था को गेट निर्माण जल्द पूरा करने केे निर्देश दिए। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि इसी माह इस ड्रीम प्रोजेक्ट भारत-नेपाल मैत्री गेट का उद्घाटन किया जाएगा। दोनों देशों के बीच मैत्री बढ़ाने में इस गेट को मील का पत्थर बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें