फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की हरकत पर भारत ने दर्ज कराया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारत-नेपाल सीमा में टनकपुर से लगे नो मैंसलैंड क्षेत्र में नेपाल की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। नेपाल की इस हरकत पर चंपावत के डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कंचनपुर (नेपाल) जिले के अपने समकक्ष सीडीओ (मुख्य जिलाधिकारी) से फोन पर बात करते हुए कड़ा एतराज जताया। दो टूक कहा कि नेपाल के नागरिकों की ओर से किया जा रहा अतिक्रमण पूरी तरह गलत और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। अगाह किया कि ऐसी कोई बात न हो, जिससे किसी तरह सीमा पर तनाव हो। नेपाली नागरिकों की ओर से पौधरोपण की आड़ में की जा रही तारबंदी रोकना नेपाल की जिम्मेदारी है। हालात बिगड़े तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नेपाल की होगी।
विज्ञापन

22 जुलाई से सीमा पर उपजे तनाव के बाद से डीएम रोजाना कंचनपुर के सीडीओ से बात कर रहे हैं, लेकिन शनिवार को डीएम पांडेय ने बेहद सख्त लहजे और तीखे तेवर में भारत का पक्ष रखा। नो मैंसलैंड के गायब हुए स्तंभ संख्या 811 की स्थिति चिह्नित नहीं हो पाई है, चिह्नित नहीं होने तक इस सीमा का सम्मान किया जाए। डीएम ने सीमांकन की स्पष्टता के लिए सीमा पर गायब हुए स्तंभ संख्या 811 की सीमा को चिह्नित कराने के लिए जल्द से जल्द संयुक्त सर्वे का भी सुझाव दिया। डीएम ने पूरे मामले को लेकर प्रदेश के गृह विभाग को भी पत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने टनकपुर से लगी नेपाल सीमा पर नो मेंसलैंड पर हो रही हलचल की जानकारी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को भी दी है।
फोटो 25 सीपीटी 17पी (सिंगल)
आज मौका मुआयना करेंगे कंचनपुर के सीडीओ व एसपी
चंपावत। भारत के सख्त रवैये के बाद नेपाल के कंचनपुर जिले के पुलिस और प्रशासनिक मुखिया रविवार को सीमा का मौका मुआयना करेंगे। चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फोन पर नेपाल के अधिकारियों से नो मेंसलैंड पर पौधारोपण रोकने और सीमा पर छेड़छाड़ नहीं करने को कहा गया है। नेपाल ने सीमा का सम्मान करने का आश्वासन दिया है। इसी क्रम में कंचनपुर के सीडीओ नुरहरि खतिवड़ा और एसपी मुकुंद मरासिनी रविवार को स्तंभ संख्या 811 का मौका मुआयना करेंगे। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों के दौरे के बाद केे हालात व नो मेंसलैंड पर पौधरोपण रोके जाने की स्थिति पर चंपावत के प्रशासन व पुलिस के मुखिया जल्द ही नेपाल के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें