फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद धरने पर डटे रहे छात्र

विज्ञापन
देवीधुरा डिग्री कॉलेज में धरना देते छात्र। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के राजकीय डिग्री कॉलेज में नए संकाय सहित सुविधाओं के विस्तार को लेकर छात्र प्रतिनिधियों का धरना बारिश के बावजूद तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल का कहना है कि आंदोलन की रणनीति में मामूली फेरबदल किया है। अब रविवार से आमरण अनशन नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर रविवार से तीन दिन तक क्रमिक अनशन और इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर 29 जुलाई से आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

2014 में शुरू हुए देवीधुरा डिग्री कॉलेज छह साल बाद भी महज छह विषयों के साथ संचालित है। छात्र बीएससी, बीकॉम के अलावा पीजी की कक्षाएं शुरू करने, बीए में भूगोल, इतिहास व शिक्षाशास्त्र विषयों का संचालन करने, देवीधुरा कॉलेज भवन का शेष कार्य जल्द पूरा करने और कॉलेज को जाने वाले रास्ते की बदहाल सड़क के सुधार की भी मांग कर रहे हैं। धरने में चेतन चम्याल, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, सचिव गोकुल राम शामिल थे। जबकि ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, गोकुल कोहली औेेर नवीन राणा ने समर्थन दिया।
कल स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे उपनल कर्मी
चंपावत। नियमितिकरण और समान काम समान वेतन की मांग को लेकर 20 जुलाई से शुरू उपनल कर्मियों का काला फीता बांध विरोध का पहला चरण पूरा हो गया है। सुध नहीं लिए जाने से नाराज उपनल कर्मियों ने 27 जुलाई से दूसरे चरण के आंदोलन का एलान किया।
विज्ञापन

उपनल कर्मियों के अध्यक्ष पवन डुंगरिया ने बताया कि सोमवार को सभी जिलों में उपनल कर्मी स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। 31 जुलाई को सभी सैनिकाश्रित डीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। इसके बाद सभी जन प्रतिनिधियों को उपनल कर्मियों कील समस्याओं से रूबरू कराएंगे। 10 अगस्त को इंसाफ के देव गोलज्यू से न्याय की गुहार लगाएंगे। इसके बाद भी मांग नहीं माने जाने पर पूरे प्रदेश में उपनल कर्मी बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें