फागपुर की रामलीला में हुआ अंगद-रावण संवाद
- फोटो : अमर उजाला
फागपुर की गायन शैली रामलीला मंचन के आठवें दिन अंगद-रावण संवाद हुआ।
रावण के पात्र जसवंत सिंह बसेड़ा और अंगद बने प्रेमानंद का अभिनय आकर्षण का केंद्र रहा। मन्नू, जगदीश सिंह, संजू ने हारमोनियम, तबले और सैंथिसाइजर पर संगत दी। मुख्य अतिथि सुभाष बगौली, हेमा जोशी, नरेश सकारी, बीडीसी सदस्य जगदीश चंद आदि मौजूद थे।