फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गाइड लाइन में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक में मौजूद डीएम और अन्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में सरकारी गाइड लाइन के तहत स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और धूमधाम से मनाया जाएगा। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में हुई स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक में तय किया गया कि सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे झंडारोहण होगा। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी भी नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिकारियों को कोविड के नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्ष को ऐसे कार्मिको की सूची तैयार कर उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए। जिन्होंने कोरोना महामारी में अच्छा कार्य किया हो, कोविड संक्रमण से जो ठीक हो चुके हो उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिठाई, चाय का वितरण नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर, अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ एसके पंत, सीओ ध्यान सिंह, एसडीओ वन एमएम भट्ट समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें