फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर हाईअलर्ट

Thu, 11 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
बार्डर पर आवागमन करते लोगों की चैकिंग करते एसएसबी जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता और खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और खुफिया विभाग को खास सतर्क किया गया है। पंद्रह अगस्त तक सीमा को हाई अलर्ट किया गया है। संदिग्ध और अनजान व्यक्तियों पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है। भारत-नेपाल सीमा को स्वतंत्रता दिवस तक हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को  सीमा पर आवाजाही करने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर किसी प्रकार की राष्ट्र विरोधी वारदात के प्रति सजग रहने को कहा गया है। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह के निर्देश पर एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बनबसा स्थित एफ कंपनी, धनुष पुल स्थित डी कंपनी को सीमा पर विशेष चौकसी बरतने को कहा है।

उधर, चंपावत के एसपी डीएस कुंवर ने भी पुलिस को सीमा क्षेत्र के अलावा राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को होटलों, धार्मिक स्थलों, जिले के प्रवेश द्वार, जंगली और चोर रास्तों पर विशेष निगरानी करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें