फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-बनबसा में मिनी सिडकुल बने, बेमियादी धरना शुरू

Tue, 22 Sep 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। इंसाफ द पावर वेलफेयर सोसायटी ने पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया। उन्होंने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोसायटी के कार्यकर्ता गांधी मैदान में एकत्र हुए। अध्यक्ष तिलक राम के नेतृत्व में उन्होंने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील तक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
सोसायटी की प्रमुख मांगों में टनकपुर-बनबसा में मिनी सिडकुल की स्थापना, 200 यूनिट निशुल्क बिजली, आयुष्मान कार्डधारकों को रेफर और एप्रूवल जैसी व्यवस्थाओं से निजात दिलाना, पिथौरागढ़ चुंगी का नाम सुभाष चौक करना तथा शारदा चुंगी-क्रेशर बैराज मार्ग का निर्माण शामिल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में धरने के दौरान सोसायटी अध्यक्ष ने प्रशासन से मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। धरने और जुलूस में शकुंतला देवी, मुकेश कुमार वर्मा, बहादुर राम, गिरीश कुमार, बलविंदर सिंह, रोहित गुप्ता, मोहन स्वरूप, हीरा देवी, रामपाल सिंह, धनी देवी, सरस्वती देवी, हरपाल सिंह, हरीश भट्ट, रुद्रनारायण, राधा देवी और शाहवेज हुसैन समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें