फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छात्रसंघ चुनाव... लिंगदोह समिति की सिफारिश का पालन जरूरी

Tue, 22 Sep 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में छात्रसंघ के संभावित दावेदारों और छात्र-छात्राओं ने बैठक की। छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. धमेंद्र कुमार ने संभावित दावेदारों के साथ सभी छात्रों को लिंगदोह समिति की सिफारिशों की जानकारी दी। कुलानुशासक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पूरी तरह पालन करना जरूरी होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर निदेशक डॉ. हेम चंद पांडे, लवराज वर्मा, शुभम उप्रेती, कविता पंत, नैना बिष्ट, नीरज कुमार, संध्या, नवीन कुमार, नेहा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें